बड़ौत। विजयी भव विद्यापीठ में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय इंटर स्कूल नॉक आउट फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ, जिसमें कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल की चेयरपर्सन पूजा मान ने फीता काट कर किया। ग्रुप ए में कक्षा 9 से 12वीं तक और ग्रुप बी में कक्षा 6 से 8वीं तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। दोनों ग्रुप में 6–6 टीमों ने हिस्सा लिया। ग्रुप ए की टीम ई और ग्रुप बी की टीम बी विजेता रही। ग्रुप ए का फाइनल मुकाबला टीम ए और टीम ई के बीच हुआ, जिसमें टीम ई 4–7 से विजयी रही। वहीं दूसरी ओर ग्रुप बी का फाइनल मुकाबला टीम बी और टीम सी के बीच रहा, जिसमें टीम बी विजेता रही। विजेता टीम में सिद्धार्थ मान, अभिनव दांगी, विराज, आर्यन तोमर, मानिक, रक्षित, अर्जुन सिंह, देवांश तोमर, लवीश, अक्षित, देव, देवांश दांगी, जीवेश, सागर, सावन, अंश तोमर और जुबेर ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल के चेयरमैन सतीश मान ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर पूजा पंवार, आदित्य तोमर और केशव मान का विशेष सहयोग रहा।