फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ,तहसीलदार व अमीन को अभियान चलाकर वसूली के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीएम राज कमल यादव ने कर-करेत्तर राजस्व संग्रह, नगर विकास वसूली के लिए एसडीएम, तहसीलदार और अमीनों को अभियान चलाकर वसूली के निर्देश दिए। उन्होंने बड़े बकायेदारों के तहसीलों में नाम चस्पा करने व त्योहारों को देखते हुए आबकारी विभाग और राजस्व विभाग की टीम को संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाकर अवैध व शराब जहरीली शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने खनिज अधिकारी को प्रतिदिन ईंट भट्ठों का निरीक्षण कर खनिज देय, व्यापार कर, बैंक, स्टाफदेय, वसूली करने के निर्देश दिए। एआरटीओ को ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई करने और विभागों को बिजली का बकाया बिल जमा करने के निर्देश दिए। खाद सुरक्षा विभाग को खाद्य अनुष्ठानों पर चेकिंग कर मिलावटी सामान बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम अमित कुमार सिंह, सभी एसडीएम, जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें