फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्रता के आधार पर सुमंगला योजना का लाभ देने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा की। बताया कि सुमंगला योजना के अंतर्गत जिले में 837 आवेदन लंबित है। इनमें एसडीएम स्तर पर 500 आवेदन तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर पर 337 आवेदन लंबित हैं। उन्होंने पात्रता के आधार पर आवेदन स्वीकृत कर निदेशालय को भेजने के निर्देश दिए। कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में समस्त ब्लॉकों को दो लाख रुपये देने की स्वीकृति दी गई है। डीएम ने दो अक्टूबर को जनपद की तीनों तहसीलों में हस्ताक्षर अभियान चलाकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम अमित कुमार सिंह, सीडीओ अभिराम त्रिवेदी, सीएओ आरके टंडन, सभी एसडीएम व खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें