बिनौली। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के सौजन्य से मंगलवार को ओमेगा वर्ल्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल तितरौदा में युवा उत्थान के लिए चरित्र निर्माण शिविर लगाया गया। इसमें विद्यार्थियों को भविष्य उत्तम बनाने व पुरुषार्थ करने की प्रेरणा दी गई।
शिविर में प्रतिनिधि सभा के मंत्री रवि शास्त्री ने कहा कि आज युवा दिशाहीन होकर बुरी संगत में पड़ रहा है। यह एक दिन उनके भविष्य का पतन का कारण बन जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों को अपना कार्य ईमानदारी व परिश्रम के साथ बुद्धिमत्ता से करने की प्रेरणा दी। उन्होंने तेड़ा के आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज, बुढेड़ा के श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में भी में शिविर लगाकर विद्यार्थियों को चरित्र निर्माण व उत्तम भविष्य बनाने की प्रेरणा दी। शिविर में प्रबंध समिति सदस्य, किरण प्रधान, एडवोकेट मनोज नैन, एडवोकेट देवेंद्र शर्मा, प्रधानाचार्य के.पी सिंह आदि उपस्थित रहे।