फोटो संख्या 3
बिनौली। आईटीबीपी में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात रंछाड़ गांव के सतकुमार की उत्तराखंड के ऋषिकेश ड्यूटी के दौरान हार्टअटैक आने से मौत हो गई। उनकी मौत से परिजन गमगीन हो गए। रंछाड़ निवासी सतकुमार उम्र 56 वर्ष पुत्र धर्मपाल सिंह उत्तराखंड के ऋषिकेश में आईटीबीपी में इंस्पेक्टर पद पर तैनात थे। वह सोमवार को राजस्थान चुनाव ड्यूटी से वापस ऋषिकेश आए थे कि अचानक उनकी तबीयत खराब हो गयी और नीचे गिर पड़े। अन्य आईटीबीपी जवानों ने उन्हें ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना पर गांव में शौक की लहर दौड़ गयी। और परिवार के पप्पू, सतेंद्र, जयकुमार, ओमकार, सचिन आदि लोग ऋषिकेश को रवाना हो गए। मृतक की पत्नी उमेश, पुत्र अनुज, पुत्री पूजा का रोते रोते बुरा हाल था। संवाद