बड़ौत। खेड़ा इस्लामपुर व खेड़ा हटाना में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों की समीक्षा को लेकर शनिवार को अधीक्षण अभियंता ड्रेनेज मंडल मेरठ एचएन सिंह कोताना रोड स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अधिशासी अभियंता संजीव कुमार, सहायक अभियंता नरेंद्र सिंह व जूनियर इंजीनियर वीरपाल पंवार के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने संबंधित सहायक अभियंताओं व अवर अभियंताओं को आगामी 15 जून तक बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी।