रमाला । छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह चौहान ने शनिवार को रमाला गांव में पूर्वी यमुना नहर पर निर्माणाधीन घाट का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता की जांच की। विधायक ने घाट के निर्माण में प्रयोग की जाने वाली सामग्री के विषय में जानकारी लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों को उच्च कोटी की सामग्री लगाने के निर्देश दिए। घाट का निर्माण होने पर गांव के किसानों को खेतों में फसलों की सिंचाई करने, वाहनों के आवागमन में समस्याओं का सामना करना पड़ता था। घाट का निर्माण होने से ग्रामीणों को लाभ होगा।