फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मन और शरीर को स्वस्थ्य बनाने के लिए आंतरिक योग जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छपरौली। मॉडर्न एजुकेशन एकेडमी नांगल में जिला सभा के मंत्री रवि शास्त्री ने कार्यक्रम में कहा कि जून माह में योग एवं चरित्र निर्माण आवासीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर को सफल बनाने के लिए आर्य सभा की ओर से विद्यालयों में जनसंपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नियमित योग से मन और तन दोनों स्वस्थ्य होते हैं। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ्य मस्तिष्क का वास होता है। व्यक्ति को बाहरी योग के साथ आंतरिक योग पर भी बल देना चाहिए ताकि शरीर के साथ मन व आत्मा को बल मिले। मनुष्य को अनुशासन में रहकर अपनी दिनचर्या में योगाभ्यास, आसन, प्राणायाम आदि को शामिल करना चाहिए। उन्होंने सूक्ष्म व्यायाम, प्राणायाम एवं आहार-विहार की जानकारी दी। इस मौके पर योगेंद्र सरोहा, कुशलवीर, मोहन कुमार, डॉ़ नीलम तोमर, जितेंद्र कुमार आर्य, राहुल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें