पुन:प्रेषित फोटो परिचय:- सड़क हादसे में मृतक वासिफ की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन
बागपत। काठा गांव के औद्योगिक क्षेत्र के पास सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार गमजदा है। पुराना कस्बा निवासी वाशिफ अपने दोस्तों के साथ रविवार को गाजियाबाद के नाहल गांव में बारात में जा रहे थे। जब वह काठा गांव के औद्योगिक क्षेत्र के पास पहुंचे तो अचानक गाड़ी का टायर फट गया। टायर फटने से छह युवक घायल हो गए थे। वाशिफ को गंभीर हालत में अग्रवाल मंडी टटीरी के सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।गमगीन माहौल में युवक को सुपर्दे-ए-खाक किया गया।