संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। टिकौला चीनी मिल में काम करते समय छत से गिरने से घायल हुए मिलाना गांव के मजदूर की अस्पताल में मौत हो गई। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को 12 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है।
मिलाना गांव निवासी लुकमान पुत्र शौकत टिकौला चीनी मिल में काम करता था। प्रधान नासिर चौधरी ने बताया कि लुकमान कई दिन पहले मिल में काम करते समय छत से गिरने से घायल हो गया था। जिसका मेरठ के अस्पताल में उपचार कराया जा रहा था। वहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई। उसे गमगीन माहौल में शव सुपुर्दे खाक किया गया। यहां युवा समाज सुधार टीम के डॉ. राहुल तोमर, सलीम ने चीनी मिल प्रशासन से लुकमान के परिवार को 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की।