फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल की हालत गंभीर, खिंदौड़ा में पुलिस तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के खिंदौड़ा गांव में दो दिन पूर्व रास्ते में ट्राली खड़ी करने को लेकर भोपाल और मनवीर पक्ष के बीच झगड़ा हो गया था। इसमें दोनों पक्ष के लोगों में जमकर संघर्ष हुआ था। संघर्ष में उपचार के दौरान भोपाल की मौत हो गई थी जबकि एक महिला सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हालत गंभीर होने पर भोपाल के भाई की हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया गया था, उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। एहतियात के तौर पर भोपाल के घर पर पुलिस बल तैनात है। गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। एसओ शिवप्रकाश का कहना है कि खिंदौड़ा में हुए संघर्ष में 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बुधवार को छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें