फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को स्काउट के कर्तव्यों की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। श्री यमुना इंटर कॉलेज चले रहे तृतीय सोपान शिविर का शुक्रवार को समापन किया गया। शिविर के समापन पर स्काउट के कर्तव्यों और देश भक्ति की जानकारियां दी गईं।
विज्ञापन

स्काउट के बैंड द्वारा मुख्य अतिथि रविंद्र पाल सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, संस्था के मुख्य आयुक्त डॉ. वीरेंद्र सिंह, सचिव उमेश कुमार, संस्था के कमिश्नर स्काउट जयपाल शर्मा, कमिश्नर गाइड कमलेश कौशिक, विशिष्ट अतिथि सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर मेरठ मंडल मयंक शर्मा, पूर्व मुख्यायुक्त डॉ. सुरेश कौशिक, नरेश कुमार, जिला संगठन कमिश्नर स्काउट अशोक बंधु भारद्वाज का स्वागत किया।
शिविर के संचालक रामकृष्ण शर्मा लीडर ट्रेनर ने बताया कि शिविर में प्रवेश, प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय सोपान की परीक्षा कराई गई और स्काउट व गाइड को गैस रिसाव होने पर मूर्छित व्यक्ति को बाहर कैसे लाया जाए, घरेलू कपड़े से स्ट्रेचर बनाना, पट्टियों का प्रयोग, आग लगने पर बचाव, विभिन्न प्रकार की गांठें, प्राथमिक चिकित्सा के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

स्काउट-गाइड ने पांच दिन के क्रियाकलाप की प्रस्तुति भी की। मुख्य आयुक्त डॉ. वीरेंद्र सिंह ने स्काउट-गाइड को जल संरक्षण में सहयोग करने के लिए जागरूक किया। मौके पर जिला संगठन कमिश्नर गाइड शशि बाला, सहायक मुख्यालय आयुक्त अनुज कौशिक, स्काउट मास्टर राजीव कुमार राणा, गाइड कैप्टन कविता विश्वकर्मा, प्रधानाचार्य मुकेश राज शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें