खेकड़ा। ग्राम बसी के रहने वाले एक ग्रामीण ने आरटीआई से डीजीपी उत्तर प्रदेश से लूट के मामले में अब तक हुई पुलिस कार्रवाई की जानकारी मांगी है। ग्राम बसी के रहने वाले सतपाल सिंह के साथ सात अगस्त को लूट हुई थी। आरोप है कि पुलिस ने तहरीर देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। उसने पुलिस अधीक्षक बागपत को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। अब पीड़ित ने डीजीपी उत्तर प्रदेश से आरटीआई से घटना के संबंध में अब तक की गई पुलिस कार्रवाई की जानकारी मांगी है। आरोप है कि पुलिस अधीक्षक के आदेशों के बावजूद अभी तक पुलिस ने ना तो उसे एफआईआर की कापी दी है और ना ही लुटेरों को पकड़ा है।