फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि भारत का प्रथम पर्व : बहन बलबीर कौर

Fri, 17 Feb 2023 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
कार्यक्रम में शामिल मंचासीन ब्रहम कुमारी बहनें
विज्ञापन
खेकड़ा। मोहल्ला रामपुर स्थित चौपाल के प्रांगण में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। शुभारंभ ब्रह्मकुमारी बहन बलबीर कौर ने भगवान शिव के जयघोष के साथ ध्वजारोहण कर किया। कहा कि महाशिवरात्रि भारत का प्रथम पर्व है। सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना करने से मनुष्य को सभी कष्टों से मुक्ति मिल जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान शिव मनुष्य को सभी कष्टों से निजात दिलाते हैं। भगवान शिव की सच्चे मन से निस्वार्थ भक्ति करनी चाहिए। यदि मनुष्य प्रभु भक्ति में लीन रहता है। तो उसका मार्ग स्वत ही उच्च शिखर की तरफ अग्रसित होता चला जाता है। भगवान शिव की भक्ति में अपना मन लगाना चाहिए। तभी आत्मा शुद्ध बनती है। संसार में अमीर, गरीब ऊंच, नींच, जातपात आदि भेद भाव को मिटाना आवश्यक है। इस दौरान बहन बलबीर कौर, सोनल, कमला, नरेंद्र कुमार, रोहताश धामा, आदर्श गुप्ता, ईश्वरचंद वर्मा, सत्यप्रकाश दरोगा, विनोद कुमार, महेंद्र सिंह, राहुल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें