सरूरपुर के किसानों ने डीसीओ से इंडेंट जारी करने की मांग
बागपत। सरूरपुर कलां गांव के किसानों ने चीनी मिल में प्रदर्शन किया। बताया कि गांव में मलकपुर चीनी मिल का सी क्रय केंद्र लगा हुआ है और मिल द्वारा जो पर्ची दी,वह खत्म हो चुकी है। इसके बाद भी उनका काफी गन्ना खेतों में खड़ा है और मलकपुर चीनी मिल द्वारा पर्ची नहीं दी जा रही है। इस कारण किसान परेशान हैं। वह कई बार पर्ची देने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान तक नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने डीसीओ को ज्ञापन सौंपकर गन्ना डालने के लिए पर्ची दिलाने की व्यवस्था कराने की मांग की, ताकि किसान अपना गन्ना क्रय केंद्र पर डाल सकें। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इसमें सुभाष नैन, राजू, इंद्रपाल, राजेंद्र, जयप्रकाश, कंवर पाल, ओमबीरी, मोहर सिंह, जीते, राज सिंह, जगपाल, प्रेमपाल, रामपाल, ओमकार, बिल्लू, इंद्रपाल, तेजपाल, रतन सिंह, भोपाल, सहदेव, रविंद्र, ओमप्रकाश, लाल सिंह आदि रहे।