महिला अधिवक्ता पर व्यक्तिगत टिप्पणी के विरोध में तहसील में तहसीलदार न्यायालय का बहिष्कार कर विर
बागपत, खेकड़ा। महिला अधिवक्ता पर व्यक्तिगत टिप्पणी करने वाले तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। अधिवक्ताओं ने 21 मार्च से क्रमिक अनशन शुरू करने की घोषणा की।
15 मार्च को खेकड़ा तहसील न्यू बार एसोसिएशन की अधिवक्ता अनीता शर्मा ने तहसीलदार पर मुकदमे की सुनवाई के दौरान अव्यवहारिक टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। इसके विरोध में अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर दो दिन की हड़ताल रखी थी। सोमवार को अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के खिलाफ प्रदर्शन कर अड़ियल रवैया अपनाने का आरोप लगा तहसीलदार न्यायालय का अनिश्चितकालीन बहिष्कार शुरू कर दिया। 21 मार्च से क्रमिक अनशन का निर्णय लिया।
इस दौरान अध्यक्ष सरदार सिंह यादव, महामंत्री नीरज त्यागी, लोकेंद्र ढाका, रामेश्वर दयाल पंवार, राकेश कौशिक, सुरेन्द्र धामा, विनोद बंसल, भूपेंद्र धामा आदि शामिल रहे।
महिला अधिवक्ता के साथ व्यक्तिगत टिप्पणी करने के मामले में एसडीएम अपूर्वा यादव का कहना है कि दोनों पक्षों को बुलवाकर मामले को सुलझाया जाएगा।