फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सर्दी में बच्चों में बढ़ रहा फेफड़ों का संक्रमण का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। सर्दी बढने के साथ ही बच्चें बीमारी की चपेट में आने लगे हैं। सर्दी के मौसम में बच्चों में फेफड़ों का संक्रमण बढ़ने की आशंका प्रबल हो जाती है। फेफड़ों की नलियों में बलगम बनने पर बच्चों को सांस लेने में परेशानी होने लगती है। संक्रमण होने पर सही समय पर सही उपचार नहीं मिलने पर बच्चों के लिए खतरा हो सकता है। चिकित्सक सर्दी में बच्चों का खास ध्यान रखने और सांस लेने में परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सीय परामर्श लेने की सलाह दे रहे हैं।
पिछले कुछ दिनों में सर्दी बढ़ने से बच्चे अधिक बीमार हो रहे हैं। जिला अस्पताल में बच्चों की ओपीडी 45 से बढक़र 80 तक पहुंच गई है। जिला अस्पताल में जांच कराने के लिए आने वाले बच्चे निमोनिया, दमा और फेफड़ों के संक्रमण के आ रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि सर्दी में सांस की नली में बलगम जमने से फेफड़ों में संक्रमण और निमोनिया होने पर बच्चों को सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। बच्चा सांस लेने के लिए जोर लगाता है। जिससे उसके शरीर में दर्द होने लगता है। सर्दी के मौसम में बच्चों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राज सिंह का कहना है कि सर्दी बढ़ने पर जिला अस्पताल में ओपीडी बढ़ गई है। पिछले कुछ दिनों में बच्चों की ओपीडी बढक़र लगभग दोगुना हो गई है। अब अस्पताल में रोजाना 70 से 80 ओपीडी हो रही है। इनमें से लगभग 20 बच्चों में फेफड़ों में संक्रमण के कारण सांस लेने में परेशानी आ रही है। उन्होंने बच्चों को बीमारी से बचाने के लिए सर्दी से बचाव करने और परेशानी होने पर तुरंत उपचार दिलाने की सलाह दी है।
ऐसे करें बच्चों का बचाव
-सर्दी से बचाव के लिए पानी की भाप दें
-बच्चों को गर्म कपड़ो से ढककर रखें
-बच्चों का सिर ढककर और मोजे पहनाकर रखें
-गर्र्म पदार्थों का सेवन कराते रहें
-बच्चों को ठंडी हवा में घर से बाहर न निकालें
-कमरे का तापमान नॉर्मल रखें
-बच्चे को थोड़ी देर के अंतराल पर गर्म पानी पिलाते रहे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें