बागपत में शैक्षिक सत्र के शुभारंम अवसर पर ऑनलाइन पढ़ाई करता छात्र
- फोटो : BAGHPAT
आनलाइन किया नए शिक्षण सत्र का शुभारंभ
बागपत, रमाला। जय पार्वती ग्लोबल स्कूल की संचालक दीपा चौधरी ने बताया लॉकडाउन होने के कारण नये शैक्षिक सत्र का ऑनलाइन शुभारंभ किया। कक्षा नर्सरी से 12वीं तक विषयवार वीडियो बनाकर छात्रों को भेजी जा रही है। बच्चों को नोट्स बनाकर मोबाइल के माध्यम से भेजे जा रहे हैं। बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ कोरोना से बचने के उपाय भी बताए जा रहे हैं।