हेल्थ एटीएम को तभी शुरू करना चाहिए था, जब उसको रखने से लेकर चलाने तक की पूरी व्यवस्था हो जाए। अब मशीन ऐसे ही रखी हुई खराब हो जाएगी, जिसका कोई फायदा नहीं होगा। - आनंद शर्मा, निबाली
हेल्थ एटीएम के लिए पहले ही जगह तय करके पूरी व्यवस्थाएं करनी चाहिए थी। अब उसको बंद करके रख दिया है और संदेश यह दिया कि हेल्थ एटीएम शुरू हो गया है। लोग यहां आकर परेशान होते रहेंगे। - धर्मबीर, मवीकलां
हेल्थ एटीएम को एसी रूम की जरूरत है, तो उसके लिए जगह तय की जा रही है। उसके लिए कर्मचारी भी लगाया जाएगा। इस तरह कुछ व्यवस्थाएं करने के बाद हेल्थ एटीएम को शुरू कराया जाएगा। - डॉ. दिनेश कुमार, सीएमओ