फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कुश्ती में काठा के राजदेव ने कार्तिक को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
-ढिकौली के दंगल में कई जिलों से पहुंचे पहलवानों ने दिखाया दम
विज्ञापन

फोटो-एक
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। ढिकौली गांव में हुए दंगल में कई जिलों से पहलवानों ने पहुंचकर दम दिखाया। वहां जीत दर्ज करने वाले पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
दंगल में 21 हजार रुपये के इनाम की कुश्ती जितेंद्र ढिकौली और अंकित टीकरी के बीच हुई, जो बराबरी पर छूटी। घोड़ा पहलवान भैड़ापुर और ध्रुव पहलवान सांकरौद के बीच 11 हजार रुपये के इनाम की कुश्ती बराबरी पर छूटी। 51 सौ रुपये के इनाम की कुश्ती में राजदेव पहलवान काठा ने कार्तिक पहलवान पुट्ठी को हराकर जीत दर्ज की। 31 सौ रुपये के इनाम की कुश्ती में काठा के पहलवान विराट ने अभिषेक पहलवान गोठरा को हराया। 21 सौ रुपये इनाम की कुश्ती में दौलत पहलवान काठा ने सागर पहलवान हटाना को हराया। 11 सौ रुपये के इनाम की कुश्ती में उज्ज्वल पहलवान खेकड़ा ने काला पहलवान सैदपुर को हराकर जीत दर्ज की। रेफरी बिट्टू पहलवान रहे। इस मौके पर तरुण फौजी, बिट्टू ढाका, मोनू पहलवान, रितेश, रवि, लाखन आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें