फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जाम की समस्या को देखते हुए बाजार से अतिक्रमण हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर 30केएआर 1
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कस्बे के मुख्य बाजार, रेलवे रोड, पाठशाला रोड और जैन कॉलेज रोड पर जाम की समस्या रहती है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
इस समस्या को देखते हुए सोमवार को पुलिस ने अभियान चलाकर रेलवे रोड पर खड़ी ई-रिक्शा और ठेले हटवाए। साथ ही दुकानों के आगे रखे सामान को भी हटवाया। ई-रिक्शा और ठेले वालों को मार्ग पर ठेले खड़े करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। कोतवाली प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि जाम की समस्या को देखते हुए अतिक्रमण हटवाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें