खेकड़ा। गांव रटौल निवासी एक व्यक्ति की पुत्रवधु अपनी ससुराल को छोड़कर अपने बच्चो को लेकर गांव में ही किराए के मकान में रहने लगी है। विवाहिता का आरोप है कि उसका पति, सास, ससुर और ननद बुखार व खांसी से ग्रसित है। वह अपना इलाज भी नहीं करा रहे हैं। उसने उनसे कई बार इलाज कराने की गुहार भी लगाई, लेकिन वह नहीं माने। उसने अपने बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए यह कदम उठाया है। उसने स्वास्थ्य विभाग से बीमार ससुरालियों का इलाज कराने की मांग की। खेकड़ा कोविड अस्पताल के प्रभारी डॉ ताहिर का कहना है कि उन्हें विभाग से जानकारी मिल चुकी है। वह जल्द ही टीम भेजकर विवाहिता के ससुरालियों का इलाज कराएंगे।