फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरठल में पतंगबाजी को लेकर बच्चों के झगड़े में चले लाठीडंडे, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। किरठल गांव में रविवार को पतंगबाजी को लेकर हुए बच्चों के झगड़े में दो पक्षों में लाठी डंडे चले। जिसमें एक महिला समेत पांच घायल हो गये। जिनका सीएचसी में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

कार्यवाहक थाना प्रभारी ने बताया कि किरठल गांव में दो पक्षों के बच्चों में पतंगबाजी को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसे लोगों से शांत करा दिया, लेकिन बाद में उनके परिजन आपस में भिड़ गए। जिसमें दोनों पक्षों के एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया। संजीव ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कार्यवाहक थाना प्रभारी का कहना है कि घायलों का उपचार कराया गया। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें