बागपत कलक्ट्रेट स्थित लोकमंच पर आयोजित बिजली महोत्सव में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते ?
- फोटो : BAGHPAT
नुक्कड़ नाटक से बताई बिजली की महत्ता
बागपत। कलक्ट्रेट लोकमंच पर उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य के अंतर्गत बिजली महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को बिजली की महत्ता बताई गई। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी राजकमल यादव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। डीएम ने कहा कि सरकार ने हर गांव बिजली हर घर बिजली का संकल्प को पूरा किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने कहा कि सरकार हर व्यक्ति, हर मजहब के लिए कार्य कर रही है। सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपने को पूरा करने के लिए संकल्पित है। गांव-गांव और शहर में बिजली की सप्लाई दी जा रही है। लोगों को सौभाग्य योजना का भी लाभ मिला है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से मेरठ के मुक्ताकाश नाटक संस्थान के दल नेता आकाश कौशिक नेतृत्व में कलाकारों ने बिजली महाउत्सव के अवसर पर कलक्ट्रेट लोक मंच पर नुक्कड़-नाटक के माध्यम से बिजली की महत्ता पर प्रकाश डाला। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। डीएम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह, उपायुक्त स्वरोजगार बीपी सिंह, अधीक्षण अभियंता रणविजय सिंह, अधिशासी अभियंता अमर सिंह सहित अन्य अधिकारी व नागरिक मौजूद रहे।