बड़ौत। टांडा गांव के लोग मंगलवार को तहसील पहुंचे, वहां कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश को लेकर जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों में फिरोज खान ने बताया कि उसका चक आबादी से लगा हुआ है, लेकिन कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उस पर अवैध रूप से कब्जा कर आरआरएस सेंटर का निर्माण कार्य शुरू करा दिया। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान भी इस मामले में कार्रवाई कराने की बजाए उसका साथ दे रहा है। आरोप लगाया कि जब इसकी शिकायत लेकर छपरौली थाने पर पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने थाने से भगा दिया। फिलहाल यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है, फिर भी न तो पुलिस कार्रवाई कर रही है और न ही प्रशासनिक अधिकारी। एसडीएम सुभाष सिंह ने मौके पर टीम भेजकर जांच कर कार्रवाई कराएं जाने की बात कहीं। संवाद