बड़ौत। एसडीएम दुर्गेश मिश्र को शिकायती पत्र देते हुए एडवोकेट अमित वशिष्ठ ने बताया कि शिव मंदिर कोताना रोड की जमीन पर एक व्यक्ति ने अवैध कब्जा कर दो दुकानें बना ली है। अब व्यक्ति इन दुकानों को बेचने की फिराक में है। पूर्व में दिए गए शिकायती पत्र के आधार पर मौके पर तहसीलदार को जांच के लिए भेजा गया था। आरोप है कि तहसीलदार ने बिना शिकायतकर्ता को सूचना दिए और मौके पर न जांच कर शिकायत का निस्तारण दर्शाया है। बताया कि मंदिर वर्तमान में भी नगर पालिका के अभिलेखों में दर्ज है। इस प्रकरण को गंभीरता से लेने की मांग की। साथ ही कार्रवाई न होने पर तहसील मुख्यालय पर ही आत्मदाह की चेतावनी दी।