फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बस स्टैंड की जमीन पर अवैध कब्जा, कैसे मिले यात्रियों को सुविधा

Wed, 28 Aug 2024 03:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बावली चुंगी बस स्टैंड पर यात्रियों को तमाम सुविधाएं दिलाने के परिवहन विभाग के दावे खोखले नजर आ रहे हैं। विभाग की तकरीबन 300 मीटर से अधिक जमीन पर अवैध कब्जा है। शौचालय तक की कोई व्यवस्था नहीं है। इसको लेकर यात्रियों में रोष व्याप्त है। लोगों ने मूलभूत सुविधाएं दिलाएं जाने की मांग की।
विज्ञापन

बता दें कि सीनियर सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों की मांग के बाद कई साल पहले बावली चुंगी पर अस्थायी बस स्टैंड संचालित किया गया था। यहां पर विभाग की तकरीबन 7450 मीटर भूमि है, जिसमें से वर्तमान मेंं 7150 पर ही कब्जा है, तकरीबन 300 मीटर भूमि पर अवैध कब्जा किया जा चुका है। तमाम प्रयासों के बावजूद आज तक रोडवेज विभाग अपनी जमीन से अवैध कब्जा नहीं हटवा सका।
ऐसे में बस स्टैंड पर आज भी यात्री मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। खासकर महिलाओं को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि वहां पर महिलाओं के लिए शौचालय तक नहीं है। इतना ही नहीं कुछ बसों को छोड़कर अधिकांश बसें हाईवे किनारे खड़ी होती हैं। ऐसे में यात्रियों के साथ हादसा होने की आंशका बनी रहती है। इसके अलावा बस स्टैंड पर पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है, ऐसे में हल्की बारिश में भी वहां पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जिस कारण बसों में चढ़ने व उतरने को लेकर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वर्जन -
हाल ही में मेरी तैनाती यहां पर हुई है, जानकारी मिली है कि बावली चुंगी बस स्टैंड की कुछ जमीन पर अवैध कब्जा है। जल्द ही प्रशासनिक अफसरों से मिलकर विभाग की टीम को कब्जा मुक्त कराया जाएगा। - हाकिम सिंह, एआरएम बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें