संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। दत्तनगर गांव में पुलिस ने छापा मारकर पटाखा फैक्टरी में पटाखे बना रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिससे पटाखों में प्रयुक्त होने वाली 350 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद की।
पाबंदी के बावजूद अवैध रूप से पटाखे आबादी के बीच बनाए जा रहे हैं। इसकी जानकारी पाकर सोमवार रात पुलिस टीम ने दत्तनगर गांव में अमीरुद्दीन के मकान पर छापा मारा। यहां पुलिस ने पटाखे बनाते अमीरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं, थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि अवैध तरीके से चल रही पटाखा फैक्टरी से 350 किलो विस्फोटक व अन्य सामान बरामद किया। यहां कुछ पटाखे बने हुए मिले। जिसमें पकड़े गए अमीरुद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पटाखे बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।