संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। हरियाणा के मंझावली फरीदाबाद में हुई 39 वीं ऑल इंडिया योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में रंछाड गांव के व्योश्रेष्ठ सम्मान प्राप्त 86 वर्षीय पूर्व प्रधानाचार्य इलमचंद तोमर ने शानदार प्रदर्शन कर चार स्वर्ण पदक जीते हैं।
नेशनल पतंजलि स्पोर्ट्स योगा कप द्वारा 25 से 27 नवंबर तक चली इस योगासन चैंपियनशिप में इलमचंद तोमर ने 70 वर्ष आयु वर्ग में प्रतिभाग कर भुजंगासन, दुर्वशासन, योगनिद्रा, एक हाथ से शीर्षासन, पद्मयूर आसान, कमरमरोड़ आसान का शानदार प्रदर्शन कर चार स्वर्ण पदक जीते ओर योगा डेमो में भी उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इससे पहले उन्होंने 16 नवंबर को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हुई सीनियर सिटीजन की 5 कि.मी. मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में 60 वर्ष आयु वर्ग में प्रतिभाग कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनके पदक जीतने पर मास्टर प्रह्लाद सिंह, मैनेजर संजीव तोमर, प्रधान अरविंद तोमर, सतबीर माखर, उदयभान सिंह, करतार सिंह, राजेंद्र सिंह, एसआई ओमबीर सिंह, अवनीश तोमर आदि क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है।