पांडुचेरी में योग फेस्टिवल में योगासन करते इलमचंद।
- फोटो : BARAUT
इंटरनेशनल योग फेस्टिवल में इलमचंद अव्वल
बिनौली। रंछाड़ गांव के इलमचंद तोमर (87) ने पांडुचेरी में चल रहे इंटरनेशनल योग फेस्टिवल में फिर से अपनी योग विद्या का लोहा मनवाकर रजत पदक हासिल किया।
पांडुचेरी स्थित मुथिअलपेट के. शुभलक्ष्मी महल में पर्यटन विभाग की ओर से 4 से 7 जनवरी तक चलने वाले इस इंटरनेशनल योग फेस्टिवल में देश-विदेश के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस फेस्टिवल में 51 वर्ष से अधिक की आयु वर्ग की योगासन स्पर्धा में रंछाड़ के इलमचंद ने बेहतर प्रदर्शन किया। इलमचंद के इस जीत से उनके गांव के देवेंद्र तोमर प्रधान, पूर्व प्रधान समरपाल, मास्टर सहेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य ओमवीर तोमर, रविंद्र हट्टी, सुधीर तोमर, ओंकार सिंह, एसआई ओमबीर सिंह, विक्रम जैन आदि ने खुशी जताई है। गांव में लौटने पर पदक विजेता का जोरदार स्वागत किया जाएगा।