बड़ौत के दिल्ली बस स्टैंड पर निरिक्षण करते आई जी ।
बड़ौत। नगर व देहात क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को दुरूस्त बनाए जाने को लेकर आईजी मेरठ प्रवीण कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
आईजी मेरठ प्रवीण कुमार शुक्रवार शाम नगर में पहुंचे और एसपी नीरज कुमार जौदान के साथ नगर में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एएसपी मनीष मिश्र, सीओ सविरत्न गौतम, सीओ युवराज सिंह के अलावा अन्य पुलिस कर्मी भी साथ रहे। बाद में आईजी मेरठ ने कोतवाली में पुलिस कर्मियों को सख्ती से निर्देशित किया कि कोई अपराध पुलिस की चूक से ना हो। फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करें। गांव व देहात क्षेत्र में झगड़े की सूचना मिलने पर तत्काल प्रभाव से मौके पर पहुंचकर निस्तारण कराएं। क्योंकि छोटे-छोटे झगडे़ ही बाद में बड़े विवाद का कारण बन जाते है।