बड़ौत। रेलवे रोड स्थित आर्य समाज भवन और बावली चौक स्थित आर्य समाज पट्टी चौधरान में रविवार को साप्ताहिक यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें आर्यजनों ने आहुतियां देकर धर्म लाभ उठाया।
प्रीतम सिंह वर्मा ने कहा कि ऋषि ने वेदों का अध्ययन कर पाया कि उनमें भी मूर्ति पूजा का कोई उल्लेख नहीं है। यदि पूजा ही करनी है तो जीवित माता-पिता, आचार्य और अतिथियों की करें। हमें महर्षि के आदेशों पर चलकर तथा वेद शिक्षा अपना कर अपने देश को पुन: आर्यव्रत देश बनाने का प्रयास करना चाहिए। ब्रह्मा राजेन्द्र कुमार व यज्ञमान प्रीतम सिंह वर्मा रहे।
मौके पर डाॅ. ओमवीर सिंह, डाॅ. हरपाल सिंह, जसबीर मलिक, तेजेंद्र चौहान, इंद्रपाल, मंयक पूनिया, सुरेन्द्रपाल, ओमपाल राठी, शोराज सिंह, सत्यपाल पथौलिया, राममेहर, ओमप्रकाश, बिजेन्द्र सिंह, हरवीर धामा, फूल सिंह, किशनवीर मौजूद रहे।