फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन द्वितीय नहीं हटे तो होगा अनिश्चितकालीन धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सईएन द्वितीय नहीं हटे तो होगा अनिश्चितकालीन धरना
विज्ञापन

बागपत, बड़ौत। हटाए गए संविदा कर्मचारियों को समझौते के बाद भी वापस ड्यूटी पर न बुलाए जाने के विरोध में मंगलवार को निविदा संविदा कर्मचारी सेवा समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। मेरठ जाकर ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता से मिले और पांच दिन में एक्सईएन द्वितीय को न हटाने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी।
निविदा संविदा कर्मचारी सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह व जिलाध्यक्ष बागपत नरेश कुमार ने आरोप लगाया कि अनावश्यक दबाव बनाने के लिए अधिशासी अभियंता प्रथम व अधिशासी अभियंता द्वितीय डिवीजन से पिछले एक साल से 25 से 30 कर्मचारियों को हटाया गया था। जिसके विरोध में जनपद के संविदा कर्मचारियों ने हंगामा करते हुए धरना शुरू कर दिया। एमडी के आदेश पर अधीक्षण अभियंता, कंपनी के पदाधिकारी और निविदा संविदा कर्मचारी सेवा समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सभी कर्मचारियों को 15 दिनों के अंदर वापस कार्य पर बुला लेने के लिए समझौता हुआ था, लेकिन एक्सईएन द्वितीय ने किसी भी कर्मचारी को कार्य पर नहीं बुलाया। इसके चलते कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने चेतावनी दी कि पांच दिन में अधिशासी अभियंता द्वितीय को नहीं हटाया गया तो समिति के पदाधिकारी व सदस्य एक्सईएन द्वितीय कार्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर देगें। मुख्य अभियंता मेरठ से मिलने वालों मेें राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष मेरठ सचिन, कोषाध्यक्ष विनोद, जिलाध्यक्ष बागपत नरेश कुमार, मीडिया अधिकारी कासिम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इस संबंध में जब अधिशासी अभियंता द्वितीय राजेश कुमार ने बताया कि हटाए गए संविदा कर्मचारियों की जांच कराई जा रही है। जांच में एक संविदा कर्मचारी विकास विभाग में काम करने योग्य पाया गया, जिसके बाद उसे रख लिया गया। अन्य संविदा कर्मचारियों को भी जांच के उपरांत रखा जाएगा। आरोप निराधार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें