फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान नेमिनाथ की रथयात्रा धूमधाम से निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। श्री दिगंबर जैन पुराना मंदिर समिति के तत्वावधान में जैन अनुयायियों ने कोविड -19 के नियमों का पालन करते हुए भगवान नेमिनाथ की वार्षिक रथयात्रा धूमधाम से निकाली। इससे श्रद्धालुओं ने दो गज की दूरी मास्क, जरूरी का संदेश दिया। इसके उपरांत मंदिर जी मंच पर मां जिनवाणी म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। बोली कार्यक्रम में भगवान श्री को रथ में लेकर बैठने का सौभाग्य अनुज जैन अमोलक चन्द जैन, सारथी बनने का संभव जैन, विपुल जैन, चंवर ढुलाने का उज्ज्वल जैन, विपुल जैन, भगवान श्री के खजांची बनने का सौभाग्य नमन जैन, सुशील जैन दिल्ली व पीयूष जैन, विमल जैन को प्राप्त हुआ। भजनों की प्रस्तुति के साथ मंदिर से भगवान नेमिनाथ की रथयात्रा शुरू हुई। रथयात्रा मेन बाजार से होकर बस स्टैंड स्थित पेट्रोल पंप पर बनी पांडुकशिला स्थल पर जैन समाज के लोगों ने मंत्रोचारण के बीच भगवान श्री का अभिषेक किया। इसके बाद रथयात्रा वापस मंदिर पर सम्पन्न हुई। रथयात्रा में राकेश जैन, जिवेंद्र जैन, सत्यप्रकाश गोयल, मदन सेन, प्रमोद जैन, रविंद्र जैन उर्फ बबली, नीरज जैन, सचिन जैन, आशीष जैन, अरुण जैन, मनोज जैन, गौरव जैन, भावुक जैन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें