फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मवीकलां का राजकीय हाईस्कूल उच्चीकृत हो तो आगे की पढ़ाई करें बेटियां

Thu, 24 Oct 2024 02:27 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मवीकलां का राजकीय हाईस्कूल उच्चीकृत हो तो बेटियां आगे की पढ़ाई कर सकेंगी। इसलिए ही ग्रामीण पिछले कई साल से विद्यालय को उच्चीकृत कराने के लिए मांग उठा रहे हैं। वह विभागीय अधिकारियों के अलावा जन प्रतिनिधियों से भी इसकी मांग कर चुके हैं। मगर इस पर कोई सुनवाई अभी तक नहीं की गई है।
विज्ञापन

मवीकला गांव में सरकारी इंटर काॅलेज नहीं है। इससे गांव की बेटियों को दसवीं के बाद पढ़ाई छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीण बेटियों की पढ़ाई के लिए पिछले दो साल से विद्यालय को उच्चीकृत कराने के लिए विभाग और जन प्रतिनिधियों से मांग कर रहे हैं। इसके लिए कई बार अधिकारियों को पत्र दिया गया तो जन प्रतिनिधियों से मिलकर भी समस्या को बताया गया। लोगों का कहना है कि इंटर काॅलेज गांव में दस किलोमीटर दूर है। दस किलोमीटर पढ़ाई करने के लिए भेजने से बेटियों की सुरक्षा को लेकर डर लगा रहता है। गांव में परिवहन व्यवस्था न होना भी बेटियों की बीच में पढ़ाई छूटने का बड़ा कारण है। उनका मानना है कि अगर गांव का विद्यालय उच्चीकृत होता है तो बेटियां शिक्षित हो सकेंगी।
-
-गांव में इंटर काॅलेज नहीं है और परिवहन की भी सुविधा नहीं है। बेटियों की सुरक्षा को देखते हुए दूसरे गांव में पढ़ाई करने के लिए भेजते हुए डर लगता है। जिससे पढ़ाई पूरी नही हो रही है। - गजेंद्र
विज्ञापन

-पिछले दो साल से गांव बेटियों को हाईस्कूल के बाद पढ़ाई कराने के लिए विभाग और जन प्रतिनिधियों से मांग की जा रही है। विद्यालय का उच्चीकण न होने से बेटियों को बीच में पढ़ाई छोड़नी पड़ रही है। - अंकुर
-गांव के स्कूल का उच्चीकरण न होने के कारण बेटियों को दसवीं के बाद पढ़ाई छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बेटियों की शिक्षा के लिए विद्यालय का उच्चीकरण इंटर तक होना चाहिए। - हरेंद्र
-दसवीं के बाद पढ़ाई करने के लिए या तो विद्यालय का उच्चीकरण होना चाहिए या फिर गांव से दूसरे विद्यालयों में जाने के लिए परिवहन की व्यवस्था होनी चाहिएश, ताकि बेटियाें को बीच में पढ़ाई ना छोड़नी पड़े। - विनोद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें