फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: विधायक निधि से जगमग होंगे ईदरीशपुर, गोपालपुर खड़ाना और नांगल

Thu, 08 Feb 2024 02:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। छपरौली विधायक की निधि से तीन गांव रोशनी से जगमग हो जाएंगे। जिसमें छपरौली विधायक ने ईदरीशपुर, गोपालपुर खड़ाना और नांगल गांव में दस-दस सोलर स्ट्रीट लाइटें लगवाने का प्रस्ताव ग्राम्य विकास अभिकरण को भेजा। जिसकी स्वीकृति मिलने के बाद अफसरोंं ने लाइटें लगवाने की तैयारी शुरू कर दी।
विज्ञापन

छपरौली विधायक अजय कुमार ने ईदरीशपुर, गोपालपुर खड़ाना और नांगल गांव में दस-दस जगह चिह्नित कर ग्राम्य विकास अभिकरण को प्रस्ताव भेजा। जिसका आंकलन करने के बाद ग्राम्य विकास अभिकरण के अधिकारियों ने तीन लाख 86 हजार रुपये से तीनों गांवों में दस-दस सोलर स्ट्रीट लाइटें लगवाने का प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों को फाइल भेज दी। जिस पर सीडीओ की स्वीकृति मिलने के बाद अधिकारियों ने बजट जारी करने की तैयारी शुरू कर दी। जिसमें इसी सप्ताह बजट भी जारी कर दिया जाएगा और सोलर स्ट्रीट लाइटें लगने से तीनों गांव जगमग हो जाएंगे।
- ककड़ीपुर और टांडा चौकी पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
छपरौली विधायक ने अपनी निधि से सुरक्षा बढ़ाने पर भी बजट खर्च किया। जिसमें विधायक ने टांडा और ककड़ीपुर पुलिस चौकी पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का प्रस्ताव भेजा। जिन पर विधायक निधि से 2.49 लाख रुपये बजट खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

- वर्जन-छपरौली विधायक के प्रस्ताव की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। जिसमें जल्द ही सोलर स्ट्रीट लाइटें लगवाने और सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए जल्द ही बजट जारी कर दिया जाएगा। - नीरज कुमार श्रीवास्तव, सीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें