फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आईसीयू यूनिट और खेकड़ा सीएचसी में तैयार कराया जा रहा कोविड वार्ड

विज्ञापन
खेकड़ा सीएचसी में कोविड वार्ड तैयार कराने के लिए नींव - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। गंभीर मरीजों को जिले में इलाज मिल सके, इसके लिए जिला अस्पताल में आईसीयू की यूनिट और खेकड़ा सीएचसी में कोविड के लिए भवन का निर्माण कराया जा रहा है। जिला अस्पताल में आईसीयू शुरू होने पर गंभीर मरीजों को जिले में ही इलाज मिलेगा।
विज्ञापन

यूनिट और चिकित्सकों के अभाव में जिले में गंभीर मरीजों को उपचार नहीं मिल रहा था। मरीजों को अन्य जिलों के लिए रेफर किया जा रहा था, मगर अब जिले के गंभीर मरीजों को जिले में ही इलाज मिलेगा। गंभीर मरीजों को जिला स्तर पर इलाज उपलब्ध कराने के लिए जिला अस्पताल आईसीयू यूनिट शुरू करने के लिए भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। बिल्डिंग का निर्माण होने पर दोनों जगह आईसीयू यूनिट शुरू की जाएगी। शासन स्तर से जिला अस्पताल प्रबंधन को आईसीयू यूनिट बनाने का प्रस्ताव भी उपलब्ध करा दिया है।
खेकड़ा सीएचसी में तैयार कराया जाएगा कोविड वार्ड
सीएचसी खेकड़ा में कोविड वार्ड का निर्माण कराया जाएगा। वार्ड निर्माण के लिए भवन निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। सीएचसी में 20 बेड का वार्ड तैयार करने की योजना है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि सीएचसी में 20 बेड का कोविड वार्ड बनाया जाएगा। वार्ड के लिए नए भवन का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

कोट...
शासन स्तर से जिला अस्पताल में बिल्डिंग का निर्माण कराया जा रहा है। फिलहाल जिला अस्पताल में बनाए जा रहे भवन में अलग से 12 बेड का आईसीयू बनाने का प्रस्ताव मिला है। शासन स्तर से जो भी दिशा-निर्देश मिलेंगे उनके अनुसार कार्य कराया जाएगा। - डॉ. एसके चौधरी, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें