बागपत कचहरी में अधिवक्ताओं के साथ बीच में खड़ा इनामी बदमाश अरमान- फोटो : BAGHPAT
- फोटो : amar ujala
बोला बदमाश, दरोगा ने बुलाया था
बदमाश अरमान ने बताया कि उसके परिवार वालों की एक दरोगा से बातचीत हुई थी, जिसने उसे कचहरी में बुलाया था, लेकिन दरोगा से संपर्क नहीं हो सका। इस कारण वह किसी तरह अन्य पुलिस कर्मी से संपर्क कर गिरफ्तार होना चाहता था। उसे डर है कि पुलिस उसे पकड़कर एनकाउंटर कर देगी।
एक दिन पहले मेरठ में की थी समर्पण करने का प्रयास
बदमाश साथियों के पकड़े जाने के बाद से किसी भी तरह से समर्पण करने की कोशिश में लगा है। उसने बृहस्पतिवार को मेरठ में समर्पण करने का प्रयास किया था, लेकिन वहां बात नहीं बनने पर किसी के माध्यम से वह बागपत पहुंचा और यहां भी कामयाब नहीं हो पाया।
नीरज कुमार जादौन, एसपी
कचहरी में सुनील राठी, धर्मेंद्र किरठल सहित कई बड़े बदमाशों की पेशी होनी थी। इसलिए खुद कचहरी में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने गया था। सूचना मिली कि कोई बदमाश आत्मसमर्पण करना चाहता है, तो वहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। किसी को समर्पण नहीं करने दिया। हमारे यहां से अरमान नाम का कोई बदमाश बागपत से वांछित नहीं है। इसलिए उससे कहा कि बदमाश या अन्य किसी की गिरफ्तारी में न्यायिक प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
गुपचुप दबोचना चाहती थी पुलिस, हल्ला मचा तो पीछे हट गई
कचहरी और एसपी आवास पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इसके पीछे कहानी भी कुछ अलग है। पुलिस को उसके आने की सूचना थी और वह किसी को भनक लगे बिना उसे दबोचना और समर्पण करने से रोकना चाहती थी। इसी बीच चैंबरों के पास पुलिस की मौजूदगी का वकीलों ने विरोध किया। अरमान ने भी शोर मचाकर समर्पण करना चाहा तो पुलिस पीछे हट गई।
बागपत कचहरी परिसर से मेरठ जिले का हसनपुर कलां गांव करीब 90 किमी दूर पड़ता है। अरमान ने खुद बताया कि वह अपने घर से भाई के साथ बागपत कचहरी पहुंचा है और वह सीधे रास्ते से मेरठ होते हुए यहां आया है।यहां पहुंचने से पहले ही पुलिस को उसके आने की सूचना मिल गई थी। खुद एसपी नीरज कुमार जादौन कचहरी पहुंच गए।
एसओजी की टीम और अन्य पुलिस कर्मी भी वकीलों के चैंबरों के पास जाकर छुप गए। जिससे किसी वकील के चैंबर में वह बदमाश आने पर पता चल सके। एसओजी की टीम वालों का वकीलों को पता चला तो उन्होंने पुलिस को वापस भेज दिया। इसके बाद बदमाश को वकील अपने साथ उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचे, लेकिन तब पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने से इनकार कर दिया।