फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...मैं दिल्ली से बोल रहा हू, क्या रेट है होटल में चलने के लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। मैं दिल्ली से बोल रहा हू। मीटिंग करनी है, अपना रेट बताओ। फिर चलते है किसी होटल में। यह नगर की रहने वाली एक महिला के साथ हो रहा है। क्योंकि किसी ने फर्जी तरीके से सोशल मीडिया पर महिला की फर्जी आईडी बनाई है। अब लोग महिला को फोन कर परेशान कर रहे हैं। महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

नगर में एक महिला के नाम और फोटो से सोशल मीडिया पर एक युवक ने फर्जी आईडी बना ली। उसकी फेक आईडी से लोगों के साथ अश्लील चैटिंग शुरू कर दी गई। दिन में कई बार लोग महिला के फोन पर काल कर उससे होटल में चलने के लिए रेट पूछते हैं। महिला भी लोगों को समझाते हुए थक गई, लेकिन लोग समझने को तैयार नही है। परेशान महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ युवराज का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है। जिसका समाधान कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें