फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोसटमार्टम के बाद विवाहिता का शव लेने के लिए मायके व ससुराल पक्ष में हुई खींचतान, बाद में मृतका के मायके वाले परिजन ले गए शव मृत

विज्ञापन
विज्ञापन
खींचतान के बाद मायके वाले ले गए विवाहिता का शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। ग्राम सांकरौद में रविवार शाम विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला था। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया। वहीं, शव के लिए दोनों पक्षों में खींचतान हुई। हंगामे के बाद मायके वाले विवाहिता का शव ले गए।
चांदीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पटौली निवासी अमरपाल रविवार देर शाम खेकड़ा थाने पहुंचा। उसने बताया कि पुत्री श्वेता की शादी ग्राम सांकरौद निवासी मोनू उर्फ विदेश पुत्र रामवीर सिंह से की थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ससुराल वाले उसकी पुत्री पर दहेज लाने का दबाव बनाने लगे थे। अब पांच लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने उसकी पुत्री श्वेता को फांसी लगाकर मार दिया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सोमवार सुबह विवाहिता का शव लेने के लिए मायके वाले और ससुराल पक्ष पहुंच गए। उनमें इसको लेकर खींचतान हुई। बाद में मायके वाले विवाहिता का शव लेकर पटोली चले गए।
विज्ञापन

वहीं, सीओ विजय चौधरी ने बताया कि मृतका के पति मोनू, सास, जेठ और जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया। वहीं, आरोपी पति मोनू को गिरफ्तार कर दहेज हत्या में भेज दिया। फरार सास, जेठ और जेठानी को भी जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें