फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: पत्नी की आंखों के सामने उजड़ गया सुहाग, हादसे को देख भावुक हुए लोग, महिला की हालत गंभीर

Thu, 15 Sep 2022 08:31 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

एक महिला की आंखों के सामने ही उसका सुहाग उजड़ गया। वहीं इस दर्दनाक हादसे को देख लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
हादसा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के दोघट में भड़ल चेकपोस्ट के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान पत्नी की आंखों के सामने ही उसका सुहाग उजड़ गया। जिसने में भी इस घटना को देखा उसकी आंखें नम हो गईं। हीं घायल महिला को बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद चालक पिकअप गाड़ी को छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन


मेरठ जनपद के खिवाई गांव का रहने वाला शिवकुमार पुत्र ओमप्रकाश अपनी पत्नी कविता के साथ गुरुवार सुबह बड़ौत जा रहा था। जैसे ही वह भड़ल चेकपोस्ट के पास पहुंचा तो सामने से आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे शिवकुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी सीमा गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह भी पढ़ें: Raid in Hotels: होटल में प्रेमी जोड़ों को इस हालत में देख दंग रह गए अफसर, जब्त किया ये सामान, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा होने पर चालक पिकअप छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी का कहना है कि घायल महिला का उपचार कराया जा रहा है। वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर: STF की टीम ने मदरसे से पकड़ा संदिग्ध आतंकी, पूछताछ जारी, खुल सकते हैं बड़े राज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें