खेकड़ा। देवर औ ससुर संग कोतवाली पहुंची एक गांव निवासी युवती ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व नालापार बस्ती निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति उसे मनमुटाव रखने लगा। आए दिन उसके साथ गाली गलौच मारपीट भी करता रहता है। शनिवार की रात वह कमरे में सोने के लिए पहुंची। इसी दौरान पति ने पहले उसके साथ मारपीट की। इसके बाद रस्सी से गला घोंटकर जान से मारने की कोशिश की। शोर सुनकर पहुंचे ससुर और देवर ने उसकी जान बचाई। विवाहिता ने कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल विवाहिता का इलाज कराया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है कि मामले की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।