खेकड़ा। ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि छह वर्ष पूर्व उसने शामली जनपद के गांव बनत निवासी एक युवक से कोर्ट मैरिज की थी। शादी के कुछ दिन बाद पति को शराब पीने की लत लग गई। वह उसे मायके से रुपये लाने का दबाव बनाने लगा। रुपये लाने और शराब पीने का विरोध किया तो मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद वह खेकड़ा अपने मायके आ गई। आरोप है कि सोमवार को पति खेकड़ा आया और उसकी गला दबाकर व करंट लगाकर हत्या करने की कोशिश की। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसकी जान बचाई। उसने कार्रवाई की मांग की। उधर, गांव अहमदनगर की विवाहिता सविता का आरोप है कि उसका ननंदोई उसके पति को भड़काता रहता है। दो दिन पूर्व पति ने ननदोई के कहने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसने भी कार्रवाई की मांग की। पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।