फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हिंडन का जलस्तर बढ़ने से मुकारी में सैकड़ों बीघा फसल डूबी

Thu, 20 Jul 2023 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
खेतों में भरे नदी के पानी से होकर जाते किसान।
विज्ञापन
बालैनी (बागपत)। जलस्तर बढ़ने से हिंडन नदी के किनारे मुकारी गांव के खेतों में जलभराव हो गया है। किसानों की सैकड़ों बीघा फसल पानी में डूब गई है। अब लोगों को गांवों तक पानी पहुंचने का डर सता रहा है। किसानों ने प्रशासन से फसल के मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से फसलें जलमग्न हो गई है। सबसे अधिक जलभराव मुकारी गांव के जंगल में हुआ है। किसानों की सब्जी, गन्ना, ज्वार और फूलों की फसल डूब गई है। गांव के किसान कृष्णपाल, भूमेश, अशोक, मांगे, बॉबी, रामबीर, श्री भगवान, अक्षय, वीरेंद्र, सुशील ने बताया कि खेतों में जलभराव होने से धान, ज्वार, भिंडी, तोरई, गेंदा, गन्ना की फसल खराब हो गई है। जिससे किसानों का लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। गांव हिंडन के किनारे होने के कारण ग्रामीणों को गांव में पानी घुसने का डर सता रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से फसल के नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
लगातार जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण परेशान
गांव के कृष्णपाल शर्मा का कहना है की हिंडन का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। गांव काफी नीचे में होने के कारण जलस्तर बढ़ने से गांव तक पानी पहुंचने का डर सता रहा है। गांव में जलभराव होने पर दिक्कत और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें