फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हिंडन का जलस्तर बढ़ने से ललियाना में सैकड़ों बीघा फसल डूबी

विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल। हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से ललियाना में किसानों की धान, ज्वार और गन्ने की सैंकड़ों बीघा फसल डूब गयी है। इसके अलावा सरफाबाद और अन्य गावों में भी जलस्तर बढ़ने से फसल डूबने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

हिंडन का जलस्तर बढ़ने से ललियाना गांव के पवन की 15 बीघा, चरणे की आठ बीघा, कंवरपाल की पांच बीघा, रहीसुद्दीन की आठ बीघा, आकिल की 50 बीघा सहित अन्य काफी किसानों की ज्वार, धान, गन्ने की फसल डूब गई है। खेतों में पांच से सात फुट तक पानी जमा है। किसान जान जोखिम में डालकर पशुओं का चारा काटने जा रहे हैं। किसानों का कहना है कि उन्होंने ठेके पर जमीन लेकर फसल लगाई थी, मगर अब जलभराव होने से फसल खराब होने का डर सता रहा है। इसके अलावा हिंडन का जलस्तर बढ़ने से सरफाबाद, गढ़ी कलंजरी के किसानों को भी खेतों में जलभराव होने की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें