फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: उमस भरी गर्मी से दिन में निकला पसीना, शाम को बारिश से मिली राहत

Thu, 06 Jul 2023 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बागपत एसपी कार्यालय मार्ग पर बारिश के दौरान जलभराव में खराब हुई बाइक को निकालते युवक
विज्ञापन
बागपत। बुधवार को दिन भर उमस भरी गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा। वहीं शाम को तेज बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। शाम को हुई तेज बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हो गया था। हालांकि बारिश के बाद नगर के मार्गों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

यहां पिछले तीन दिन से उमस भरी गर्मी लोगों को झुलसा रही थी। बुधवार को दिन भर तेज धूप और उमस के कारण लोगों का बुरा हाल रहा। दिन भर मौसम का मिजाज बदलता रहा। कभी तेज धूप और कभी आसमान में बादल छाने से उमस बढ़ गई। गर्मी अधिक होने के कारण पंखों में भी राहत नहीं मिली। शाम को आसमान में घने बादल छाए और तेज बारिश हुई। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं नगर के मुख्य मार्गों और मोहल्लों में जलभराव होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।
22.5 एमएम हुई बारिश
मौसम वैज्ञानिक डाॅ. अंकिता नेगी के अनुसार बुधवार शाम को 22.5 एमएम बारिश हुई है और अगले दो-तीन दिन भी बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

फसलों के लिए फायदेमंद होगी बारिश
कृषि वैज्ञानिक डाॅ. संदीप चौधरी का कहना है कि धान की पेराई चल रही है। बारिश धान की फसल के अलावा गन्ना और ज्वार की फसल के लिए फायदेमंद है। सब्जी की फसल में जलभराव होने से नुकसान हो सकता है। उन्होंने सब्जी की खेती करने वाले किसानों को खेतों से पानी निकालने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें