फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: धर्म के मार्ग पर चलकर ही मानव का कल्याण संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बालैनी। पुरा महादेव में निर्माणाधीन परशुराम खेड़ा मंदिर पर फरवरी में मूर्ति स्थापना की जाएगी। कार्यक्रम अंतर्गत बुधवार को मंदिर में यज्ञ और भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें इंद्रप्रस्थ पीठाधीश्वर और आरएसएस के क्षेत्र प्रचार प्रमुख शामिल हुए।
परशुराम खेड़ा मंदिर पर निर्माण कार्य चल रहा है। मंदिर में फरवरी में मूर्र्ति की स्थापना करने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। बुधवार को इसी को लेकर मंदिर में यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुचे इंद्रप्रस्थ पीठाधीश्वर शंकराचार्य कृष्ण स्वरूप महाराज ने कहा कि प्रत्येक मानव को धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए। धर्म के बिना मानव जीवन अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएसएस के क्षेत्र प्रचार प्रमुख ने कहा कि भारत वीरों की भूमि है। उन्होंने धर्म के साथ समाज में फैली बुराइयों को दूर करने का आह्वान किया। इस मौके पर समाजसेवी अनिल शर्मा गोल्डी, सूरजमुनि महाराज, देवमुनि महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, भाजपा युवा जिलाध्यक्ष शशांक मलिक, प्रदीप मलिक, लक्की चौधरी, संजीव शर्मा, गौरव भारद्वाज, विपिन पांचाल, राहुल शर्मा, विजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें