फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवी कॉलेज में मानवाधिकार दिवस मनाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। जनता वैदिक कॉलेज में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई द्वारा मानवाधिकार दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत तथा ईश वंदना से हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्यान विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. जोगिंद्र सिंह ने मानवाधिकार के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. रघुराज सिंह ने संयुक्त राष्ट्र संघ की भूमिका को रेखांकित किया। डॉ. रश्मि निगम ने मानवाधिकारों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। डॉ. अनुपम तिवारी ने मानवाधिकारों के प्रचार-प्रसार में स्वयंसेवकों की भूमिका पर चर्चा की। कार्यक्रम को डॉ. एमएस राठी ने भी संबोधित किया। स्वयंसेवकों में भारत, कमल कुमार व अंकुश ने विचार रखे। इस अवसर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में सचिन पाल ने प्रथम, हर्षित गंगवार ने द्वितीय तथा रोहित पाल ने तृतीय स्थान पाया। कार्यक्रम सफल बनाने में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सौरभ कुमार सिंह, अंकुश, प्रदीप, राजकुमार एवं रोहित का योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें