दोघट। आर्य कल्याण समिति की ओर से बृहस्पतिवार को बेगमाबाद गढ़ी में ट्राली में हवन कुंड रखकर यज्ञ करते हुए गांव के वातावरण को रोगमुक्त किया गया। आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश के मंत्री डॉ रवि शास्त्री ने कहा कि वैसे तो नशा नाश करने वाला होता है, मगर प्रभु भक्ति का नशा करने से मनुष्य का विकास हो जाता है और उसके आंतरिक तथा बाह्य शत्रु परास्त हो जाते है। काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार आदि आंतरिक कुप्रवृत्तियां उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। यशवीर राणा, विजय सिंह राठी, मास्टर सहेंद्र, अभिषेक आर्य, देवांश, अखिलेश, आत्माराम, राम सागर आर्य, सुधीर प्रियव्रत, प्रवीण, पूर्व प्रधान ब्रजवीर, रामप्रकाश, देवेंद्र शर्मा मौजूद रहे।