बागपत। रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें त्योहार पर भी गन्ने के बकाए का भुगतान न होने पर चिंता व्यक्त की गई। कार्यकर्ताओं का कहना था कि त्योहार पर भी किसान हाथ खाली हैं। पेमेंट न होने के कारण वह त्योहार नहीं मना पाएगा। केंद्र व प्रदेश सरकार की मिल मालिकों से साठ-गांठ के कारण गन्ना मिल किसानों के गन्ने का भुगतान दबाकर बैठी है। सरकार गन्ने के बकाए का भुगतान न करने पर मिल मालिकों को जेल नहीं भेजती है, जबकि किसान पर राजस्व का बकाया होने पर जेल भेज दिया जाता है। त्योहार आ गए हैं, मगर गन्ने के बकाए का भुगतान न होने के कारण किसान त्योहारों की खुशियां मनाने में असमर्थ हैं। कहा कि अगर शीघ्र ही गन्ने के बकाए का भुगतान नहीं हुआ तो कार्यकर्ता रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। बैठक में योगेंद्र, रविंद्र, अमित, रविंद्र, कुंवरपाल मौजूद रहे।